Uttrakhand News:उत्तराखंड में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’: बदरीनाथ हाइवे और केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, दो जिलों में स्कूल बंद

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश लगातार जारी है। मोसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर व टिहरी जिले में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश से बदरीनाथ हाइवे गुलाबकोटि के पास और केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग सोनप्रयाग-मुनकटिया के पास पत्थर गिरने से बंद हो गया है।

इसके अलावा बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में आज स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून उत्तराखंड के शेष हिस्सों सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। राज्य आपदा प्राधिकरण ने जिलों को सतर्क रहने और चारधाम यात्रियों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए यात्रा करें। लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'मन की बात' में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आज सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया, जिससे पैदल आवाजाही एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दी गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह 9:44 बजे सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग ने मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना दी। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल मार्ग पर आवाजाही रोक दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग को शीघ्र सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मलबा और बड़े पत्थर हटाने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हैं।

उन्होंने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा मार्ग खुलने की आधिकारिक सूचना मिलने तक प्रतीक्षा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *