Uttrakhand News:आदर्श परिसर के रूप में विकसित होगा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का चम्पावत परिसर:मुख्यमंत्री सीएम धामी

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय चंपावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलकर चम्पावत परिसर को मॉडल परिसर के रूप में विकसित करने,शिक्षकों का शीघ्र समायोजन करने ,महिला छात्रावास ,आई टी लैब,वाई फाई युक्त परिसर,केंद्रीय पुस्तकालय,डिजिटल लाइब्रेरी बनाये जाने ,स्मार्ट क्लास रूम ,अनेकों नए पदों का सृजन किये जाने ,फैकल्टी बनाये जाने सहित अनेको विषय पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस का सख्त रुख: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

🔹शीघ्र मॉडल परिसर के लिए भेजा जायेगा प्रस्ताव 

नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने मा मुख्यमंत्री को अभी तक  विश्वविद्यालय द्वारा किये गए कार्यों से अवगत कराया ।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा चम्पावत परिसर को एक आदर्श परिसर के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है।नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने बताया माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र मॉडल परिसर के प्रस्ताव को प्रेषित करने के निर्देश दिये।

🔹विद्यार्थियों को मिलेगी कई सुविधाएं 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि चंपावत को विश्वविद्यालय के एक आदर्श परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा जहाँ पर छात्र-छात्राओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।