Uttrakhand News :प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होगा खेल महाकुंभ,एक अक्तूबर से कराने के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले खेल महाकुंभ होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक अक्तूबर से इसे कराने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट बनाया है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के साथ ही महिला स्पोर्ट्स कालेज एवं खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करें।

खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार और विभाग पूरी तरह से तैयार है। खेलों के लिए तिथि की घोषणा का इंतजार है। इस मसले पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा और केंद्रीय खेल मंत्री से भी बात हुई है। राजीव गांधी स्टेडियम, राष्ट्रीय खेल होने तक खेल विभाग के अधीन रहेगा। प्रयास किया जाएगा कि स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय खेल हों। बैठक में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं प्रोत्साहन योजना के लाभर्थियों को अवशेष छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से एक अक्तूबर तक कर दिया जाए। जबकि योजना के चयन ट्रायल्स हर साल शैक्षणिक सत्र के अनुसार अप्रैल एवं जून के मध्य किया जाए। मंत्री ने यह भी कहा, खेल विभाग पंजीकृत खेल संघों की सूची अपनी वेबसाइट में प्रदर्शित करें, जिससे खेल संघों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागरूक छात्राएं, सुरक्षित समाज महिला कोतवाली की जागरूकता पहल- विद्या मंदिर जीवनधाम के स्कूली छात्राओं में बढ़ाई साइबर व सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक जितेन्द्र कुमार सोनकर, प्रभारी अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, शक्ति सिंह, नीरज गुप्ता, संजीव कुमार पौरी, राजेश मंमगाई, कमल कान्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *