Uttrakhand News :यहा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष को जेल से जान से मारने की मिली धमकी,मुख्यमंत्री धामी से की मामले की शिकायत
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष को नैनीताल जेल से जान से मारने की धमकी मिल रही है। नगर मंडल अध्यक्ष ने रामनगर आए मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की। 💠मुख्यमंत्री ने मामले में एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंगलवार सुबह विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के साथ नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि 10-15 दिन से नैनीताल जेल में बंद एक आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहा है। आरोपी फोन में कहता है कि तेरे लिए हमने हरियाणा से शूटर मंगवाए हैं जो तुझे कभी भी मार देंगे, क्योंकि तेरे कारण हमारा नशे का कारोबार बंद हो गया है। नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ वह समय-समय पर आवाज उठाते रहते हैं। इस पर नशामाफिया गुस्से में हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि नगर मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जेल में बंद आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।