Uttrakhand News :12वीं पास करने वाली बालिकाओं को सरकार देगी 51 हजार रुपये,30 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

0
ख़बर शेयर करें -

12वीं पास करने वाली बालिकाओं को सरकार 51 हजार रुपये देगी। नंदा गौरा योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। बालिकाएं 30 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि यह योजना बालिकाओं का भविष्य संवारने वाली है।

मंत्री आर्य ने बताया कि इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर जहां 11 हजार की धनराशि दी जाती है तो वहीं बिटिया के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 51 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना ने बेटे और बेटी में फैली असमानता को खत्म करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: नंदादेवी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, 17 सितंबर को कदली वृक्षों को निमंत्रण और 18 को होगी भव्य नगर यात्रा

मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वित्तीय वर्ष-2023-24 से पात्र लाभार्थियों के आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कन्या शिशु के जन्म पर आवेदन के लाभ के लिए कन्या के जन्म के छह माह के भीतर आवेदन की व्यवस्था है। जिसके तहत पोर्टल पर लगातार आवेदन आ जा रहे हैं। बताया कि पात्र लाभार्थी बालिकाएं वेबसाइट www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:धौलछीना पुलिस ने पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में चलाया जागरूकता अभियान; साइबर अपराध, नशा और महिला सुरक्षा पर दिए टिप्स

💠एक पेड़, एक मां को सफल बनाने के निर्देश
मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय बैठक में निर्देश दिए कि हरेला के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़, एक मां के नाम को सफल बनाया जाए। कहा कि हम सब का यह कर्तव्य है कि इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि एकल महिला स्वरोजगार योजना और महिला कल्याण कोष की जो नियमावली अभी तक नहीं बनी है, उसे लेकर एक हफ्ते में पूर्ण करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *