Uttrakhand News :वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

0
ख़बर शेयर करें -

वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच 26 फरवरी से राज्य में शुरू होने जा रहे बजट सत्र के अलावा अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस मौके पर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सोमवार से उत्तराखंड का बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा, जिससे विकास की गतिविधि बढ़ेगी। सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है। इसमें राज्य के हित धारकों के साथ संवाद और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:​"उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार"

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समग्र विकास को लेकर है। मुख्यमंत्री धामी का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में शामिल हो, इस दिशा में भी यह बजट कामगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 100 दिनों तक देश के लिए नई ऊर्जा,नई उमंग,नए उत्साह,नए विश्वास और नए जोश के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। इस दिशा में धामी सरकार काम कर रही है,जिसका अधिक संख्या में समर्थन भी मिल रहा है। राज्य में जनता की आशाओं के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:डोटियाल गांव में किसानों को मिला सोयाबीन से टोफू निर्माण और आधुनिक कृषि यंत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी पेश कर साहसिक कदम उठाया है। यूसीसी को लेकर विपक्ष की ओर से तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं,जो सही नहीं है। यह यूसीसी सभी को एक समान कानून के दायरे में लाएगा। चाहे किसी भी धर्म, वर्ग व समाज के हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *