Uttrakhand News :उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटको से कापी धरती, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके मेहसूस किये गए. पिथौरागढ़ में सुबह तड़के 6:43 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग धरती हिलने से घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए.

जानकारी के मुताबित उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई. गनीमत यह रही कि अब किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. बीते साल से इस इलाके में कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. ऐसे में अब लोग दहशत में हैं और परेशान भी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमर्जेंसी लैंडिंग, सभी 6 यात्री सुरक्षित

देवभूमि उत्तराखंड में अचानक भूकंप के झटके आने से एक बार फिर धरती हिल गई. जैसे ही लोगों को महसूस हुआ कि धरती हिलने लगी. इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए दहशत में घरों से बाहर निकल आए.

Advertisement