Uttrakhand News :कोचिंग से घर की ओर जा रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। कोचिंग सेंटर से घर जा रहे छात्र पर नकाबपोश युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजनों ने छात्र को हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

💠सोमवार देर शाम गोपीपुरम निवासी हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट का बेटा हर्षित बिष्ट शिवालिक पुरम से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। वह जैसे ही रेलवे लाइन व हाईवे के बीच के जंगल वाले क्षेत्र में पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए चार नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रामलीला मैदान में ‘होली महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

💠हमले में हर्षित घायल होकर जमीन पर गिर गया। घर पहुंचने में देर होने पर पिता खीम सिंह बिष्ट को वह रास्ते में घायल मिला।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:स्लग- भारत - जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास "धर्मा गार्डियन" का सातवां संस्करण चौबटिया में शुरू

💠परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। मंगलवार दोपहर चौकी पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की। चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.