Uttrakhand News :जंगल में घास काटने गई महिला पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

नैनीताल। नैनीताल से लगभग दस किलोमीटर दूर थापला के जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।थापला मंगोली निवासी जीवंती देवी (42) बृहस्पतिवार सुबह जंगल में घास काटने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

घास काटने के दौरान जीवंती देवी का पैर अचानक फिसल गया और वह पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरी। महिला के सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गई। साथी महिलाओं ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी। आननफानन पहुंचे परिजनों ने बेसुध जीवंती देवी को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

 

Advertisement