​Uttrakhand News:खटीमा पहुंचे सीएम धामी: तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत, हेलीपैड पर सुनीं जनसमस्याएं

0
ख़बर शेयर करें -

सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर उन्होंने हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री किशन सिंह किन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं ने उठाई NEET पेपर लीक की आवाज

——————————————–
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *