Uttrakhand News :खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं,अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

गुरुवार शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। 

💠मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार की शाम खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय पहुंचे। 

जहां सीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए सरलीकरण समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:घर से नाराज होकर निकली गुमशुदा युवती को कोतवाली द्वाराहाट पुलिस ने सकुशल किया बरामद

लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम ने लोगों से हर समस्या का समाधान होने की बात कहीं। बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार (22 दिसंबर) की सुबह 9:35 बजे नगला तराई से कार से प्रस्थान कर 10 बजे राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट आदर्श राबाइ कॉलेज टनकपुर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:ताड़ीखेत में उमड़ा जनसैलाब: मुख्यमंत्री धामी ने आयुष विभाग की सेवाओं को सराहा, 377 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, मनीष बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *