Uttrakhand News:उत्तरकाशी के गंगनानी में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुख,दिए जांच के आदेश

उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  'जेनी मामले' में अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक अरविंद पांडेय, बोले- 'देवभूमि को कलंकित न करें'

ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

 

Advertisement