Uttrakhand News :उत्‍तराखंड पौड़ी गढ़वाल के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

उत्‍तराखंड पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से सम्‍मानित किया जा रहा है। डॉ कठोच का ये पद्मश्री सम्‍मान साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए दिया जा रहा है।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह ने इस सम्‍मान के लिए डॉ यशवंत को बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं।

💠सीएम धामी ने एक पोस्‍ट में बधाई देते हुए लिखा

वर्ष 2024 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों में उत्तराखण्ड के यशवंत सिंह कठोच जी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्तराखण्ड के इतिहास एवं साहित्य संकलन के क्षेत्र में श्री कठोच का अद्वितीय योगदान है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष आलेख: नंदादेवी न्यूज़ में गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर आस्था व शौर्य का प्रतीक — बधाणगढ़ी

गौरतलब है कि प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच ने शिक्षक के रूप में 33 वर्षों तक सेवाएं दी हैं। डॉ कठोच इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री दिए जाने पर इतिहासकारों, साहित्यकारों, शिक्षकों, लेखकों, लोक कलाकारों व संस्कृति कर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।