Uttrakhand News :गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर ही मौत

ख़बर शेयर करें -

मूनाकोट (पिथौरागढ़)। वड्डा से सिरकुच की ओर जा रही एक कार खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।सुवाकोट निवासी नवीन कुमार (37) पुत्र उमेद राम कार (यूके 05 टीए 2961) से वड्डा से सिरकुच की ओर जा रहे थे।

💠रिगतल के पास वाहन असंतुलित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सीएम धामी ने किया उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का भव्य शुभारंभ, चंपावत को दी करोड़ों की सौगात

💠दुर्घटना में चालक नवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी, जाजरदेवल थाना प्रभारी प्रकाश पांडे, झूलाघाट थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीआरएफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड की आर्थिक उड़ान: 3.81 लाख करोड़ पहुंची राज्य की GSDP, प्रति व्यक्ति आय में भी भारी उछाल

💠 नवीन कुमार के परिवार में पत्नी, 11 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।