Uttrakhand News :उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद अजय टम्टा को दूसरी बार मिला केंद्रीय मंत्री का पद

उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट (सुरक्षित) पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद अजय टम्टा को राज्य मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है।

इससे पहले, 2014 में पहली बार सांसद चुने गए 51 वर्षीय टम्टा को मोदी ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी ।

अजय टम्टा की चुनावी यात्रा में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा उनके चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं । 2009 में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा के हाथों हारने के बाद अजय टम्टा ने अगले तीन आम चुनावों 2014,2019 और 2024 में उन्हें शिकस्त दी 

अजय टम्टा दो बार-2007 और 2012 में अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर सीट से विधायक भी रह चुके हैं । वह 2007 में भुवन चंद्र खंडूरी की सरकार में उद्यान मंत्री भी रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस की नई पहचान: सीएम धामी ने नए ध्वज, इंसिग्निया व वर्दी का किया अनावरण

अजय टम्टा ने केवल 23 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख दिया था और उसके बाद वह कई वर्ष तक पंचायत स्तर पर सक्रिय रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

अजय टम्टा की छवि एक सरल, बेदाग और विवादों से दूर रहने वाले राजनीतिज्ञ की रही है । सांगठनिक स्तर पर कार्यकर्ताओं से मित्रवत व्यवहार के अलावा जनता के बीच उन्होंने अपनी लोकप्रिय छवि बनाए रखी है । इसी कारण पार्टी ने अल्मोड़ा से एक बार फिर उन पर दांव खेला जो सही साबित हुआ ।

Advertisement