Uttrakhand News :भाजपा ने की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा,जानिए किसे बनाया गया प्रत्याशी

0
ख़बर शेयर करें -

भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

💠उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रात्रि में मजखाली में वाहन चेंकिग के दौरान बिना रॉयल्टी पत्थर से भरे 02 डम्परों को अवैध खनन में रानीखेत पुलिस ने किया सीज

भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:घटिया सड़क निर्माण पड़ेगा महंगा: दुर्घटना में मौत या अपंगता पर ठेकेदारों पर लगेगा 50 लाख तक का जुर्माना

पार्टी के पर्यवेक्षक टीमों ने बदरीनाथ और मंगलौर विस सीट पर रायशुमारी की औपचारिकता पूरी कर बृहस्पतिवार को ही नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए थे। देर रात समिति ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *