Uttrakhand News :अयोध्या में उत्तराखंड भवन की भूमि के लिए मिली मंजूरी,35 करोड़ की धनराशि जारी

0
ख़बर शेयर करें -

श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में उत्तराखंड भवन की भूमि खरीदने के लिए वित्त विभाग ने राज्य संपत्ति विभाग को 35 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। उत्तरप्रदेश आवास विकास बोर्ड ने राज्य सरकार से मांगी गई भूमि के लिए 33 करोड़ की डिमांड की है।

धनराशि जारी होने के बाद अब राज्य संपत्ति विभाग पहली किस्त के रूप में साढ़े तीन करोड़ की धनराशि जारी कर देगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों ही भूमि खरीद की सैद्धांतिक सहमति दे दी थी। इसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा था। अयोध्या में उत्तराखंड भवन बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 4700 वर्ग मीटर के दो भूखंड चिह्नित किए हैं। उत्तर प्रदेश आवास विकास बोर्ड ने इन भूखंडों की 33 करोड़ लागत आंकी है। राज्य संपत्ति विभाग ने वित्त विभाग को 35 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा था। इसमें दो करोड़ की धनराशि रजिस्ट्री और अयोध्या में आधारभूत आवश्यकताओं पर खर्च होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news:-NEET री-एग्जाम उत्तराखंड रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों को मिलेगा मुफ्त सफर, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट**

सचिव राज्य संपत्ति विनोद कुमार सुमन ने 35 करोड़ की धनराशि जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यूपी आवास विकास बोर्ड को चरणबद्ध ढंग से धनराशि जारी की जाएगी। पहली किस्त के रूप में 3.50 करोड़ की धनराशि जारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:चंपावत के बाराकोट में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरते ही कार में लगी आग, एक जिंदा जला, कुल 3 की मौत

💠भूमि पर कब्जा मिलने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा

अयोध्या में चिह्नित भूमि पर कब्जा प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार उत्तराखंड भवन की डीपीआर बनाने का काम शुरू करेगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चिह्नित भूमि अयोध्या से महज छह से सात किमी की दूरी पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *