प्रदेश में इस साल नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए अब 15 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन का समय दिसंबर में खत्म हो गया था, लेकिन प्रदेश के कई जनपदों से लगातार मांग आने के बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को एक सप्ताह के लिए आवेदन फिर खोलने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शीर्षक: "सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान" – मुख्यमंत्री धामी ने किया विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक नंदा गौरा योजना में 36 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Advertisement