Uttrakhand News :अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार होंगे उत्तराखंड पुलिस के नए डीजीपी

0
ख़बर शेयर करें -

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 नवंबर को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में 1996 बैच के आइपीएस अभिनव कुमार को एक दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के पद का अतिरिक्त पदभार प्रदान किया गया है।

फिलहाल, उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। बुधवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

💠केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने डीजीपी अशोक कुमार का किया सम्मान

जागरण संवाददाता, देहरादून: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उत्तराखंड सेक्टर के महानिरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने पुलिस महानिदेशक को पुष्प गुच्छ भेंट कर आगामी जीवन में सफलता की कामना की।

महानिरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि डीजीपी अशोक कुमार पूर्व में प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर में उग्रवाद, जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद व छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सलवाद पर अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण आधार स्तंभ बताया व उत्तराखंड सेक्टर देहरादून के कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मुख्य आकर्षण: "अल्मोड़ा में गूँजे ढोल-नगाड़े: दर्जा राज्य मंत्री बनने पर गोविंद पिलख्वाल का भव्य स्वागत"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *