Uttrakhand News :किन्नरों की बधाई की रकम तय,तय रकम से अधिक मांग करने पर होगी कार्रवाई

किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर की जा रही मनमानी और मुंहमांगी धनराशि न दिए जाने पर ग्रामीणों के साथ की जाने वाली अभद्रता से परेशान मेहवड़ वासियों ने किन्नरों की बधाई की रकम तय कर दी है।

शनिवार को आयोजित खुली पंचायत में तय हुआ कि बधाई की रकम 1,100 से लेकर 3,100 रुपये तक होगी। इससे अधिक एक रुपये की राशि भी उन्हें नहीं दी जाएगी। यदि कोई किन्नर मनमानी करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बावत गांव में एक बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसके अलावा पंचायत ने गोवंश की बिक्री-खरीद पर भी कड़े नियम-कायदे लागू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर विधानसभा में आपसी खींचतान के बीच दीपक पाण्डेय के लिए खुल सकता है अवसर!

💠मनमानी धनराशि की मांग करते हैं किन्नर

मेहवड़ खुर्द नागल गांव के लोग किन्नरों के व्यवहार से बेहद परेशान हैं। किसी भी शुभ कार्य में बधाई के नाम पर किन्नर मनमानी धनराशि की मांग करते हैं और यदि कोई असमर्थता जताता है तो उसके साथ अभद्रता से पेश आते हैं। यहां तक कि उसे अपमानित करने से भी नहीं चूकते।

ग्राम प्रधान रुचि सैनी व कंवरपाल सैनी ने बताया कि किन्नरों की मनमानी से आहत होकर ही ग्रामीणों को यह खुली पंचायत बुलानी पड़ी। इस दौरान तय हुआ कि किसी भी शुभ कार्य के दौरान किन्नरों को न्यूनतम 1,100 और अधिकतम 3,100 रुपये की ही धनराशि दी जाएगी। इससे अधिक धनराशि किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगी। कोई किन्नर अधिक धनराशि की हठ करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस की नई पहचान: सीएम धामी ने नए ध्वज, इंसिग्निया व वर्दी का किया अनावरण

बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई ग्रामीण गोवंश (गाय, बैल, बछड़ा आदि) बेचता है तो उसे खरीदार की पूरी डिटेल लेनी होगी। यही नहीं, उसका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पशु का हुलिया ग्राम पंचायत को भी उपलब्ध कराना होगा। इस संबंध में भी गांव के बाहर एक बोर्ड लगाया गया है।

Advertisement