Uttrakhand News :घर पर पंखे के कुंडे से लटका मिला युवक,नीट की तैयारी कर रहा था युवक,बेटे को फंदे पर लटका देख मां की निकली चीख

0
ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक घर पर पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। 

पुलिस के अनुसार जयनगर नंबर चार निवासी शंकर दत्त पालीवाल का बेटा जगदीश (19) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में तालिबानी हरकत: घर में घुसकर युवक को पीटा, गले में कुत्ते का पट्टा डाल दी जान से मारने की धमकी*

रविवार सुबह जब मां उसे जगाने कमरे में गई तो उसे फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  #हरिद्वार में बीजेपी को बड़ा झटका: गुर्जर नेता प्रमोद खारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिया इस्तीफा, 'अफसरशाही' पर उठाए सवाल*

परिजनों के अनुसार युवक नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *