Uttrakhand News:जोशीमठ में दर्दनाक हादसा,बिल्डिंग गिरने से एक की मौत,6 घायल

ख़बर शेयर करें -

चमोली जिले के भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में इमारत ढह गई। मकान में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी की मानें तो मृतक क्रेसर प्लाट में मजदूरी करता था।फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। इस मकान के अंदर चार लोग फंसे थे। वहीं इस घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं।

🔹फंसे  लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:CM धामी ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात, 'देवभूमि' के विकास पर लिया मार्गदर्शन

जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने कहा कि बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल,एसडीआरएफ के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।

🔹मकान में रह रहे थे क्रशर यूनिट में काम करने वाले मजदूर

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​घरेलू गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 25 नहीं, 35 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलिंडर

यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था, जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। मंगलवार रात को ये इमारत ढह गई।