Uttrakhand News :यहा साइबर ठगी का शिकार हुई युवती, कोरियर के नाम पर ठगे 69 हजार रुपये

0
ख़बर शेयर करें -

साइबर ठग ने ज्वालापुर क्षेत्र की एक युवती से करीब 69 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शालिनी शानू निवासी सुपर्णा अपार्टमेंट आर्यनगर ने बताया कि आनलाइन मैट्रीमोनियल साइट पर एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान हुई थी।

युवक ने अपना नाम विशाल आहूजा बताया था। बताया था कि वह लिबर्टी ग्रुप कंपनी में कार्यरत है ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

युवक ने उसे रिलायंस डिलीवरी कंपनी से एक कोरियर भेजने की बात कही थी। आरोप है कि कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने उससे संपर्क कर कहा कि उसका एक कोरियर आया है, जिसके लिए उसे 38,999 रुपये देने होंगे। उसने जब विशाल आहूजा से संपर्क किया। तब उसने उसे रकम दे देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 26 सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

भरोसा दिलाया कि वह उसे रकम वापस कर देगा, इसके बाद उसने रकम दे दी। बाद में फिर से उससे 30 हजार की रकम ले ली गई। आरोप है कि उसे कोरियर भी नहीं मिला। न ही उसकी रकम वापस हुई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *