Uttrakhand News :यहा दोस्तों के साथ नदी में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने किया हमला,अस्पताल में भर्ती

देहरादून में कैनाल रोड के पास दोस्तों के साथ नदी में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में घायल बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है।

घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड के पास की है। यहां पर सुंधोवाली में रिस्पना नदी किनारे 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ खेल रहा था। शाम करीब सवा छह बजे लोगों ने बच्चों के चीखने की आवाज सुनी तो मौके की ओर दौड़े। देखा वहां पर निखिल घायल हालत में पड़ा था।

उसके दोस्तों ने लोगों को बताया कि वे सभी यहां पर आग जलाकर खेल रहे थे। एक गुलदार ने निखिल पर पीछे से हमला किया और उसे खींचकर ले जाने लगा, लेकिन, जब उन्होंने हल्ला किया तो गुलदार वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से निखिल को दून अस्पताल में भर्ती कराया। निखिल के सिर पर गुलदार के दांतों से बड़ा और गहरा घाव हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

दून अस्पताल में उसका करीब एक घंटे तक इलाज चला। बता दें कि करीब 20 दिन पहले ही राजपुर क्षेत्र से ही एक बच्चे को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था। यह गुलदार भी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

Advertisement