Uttrakhand News :टिहरी में सड़क पर फिसली बस पेड़ों में जा अटकी की 21 यात्री बाल बाल बचे

नयी टिहरी, उत्तराखंड के पहाड़ी टिहरी जिले में मोरियाणा टॉप के समीप मंगलवार को एक रोडवेज बस सड़क से फिलसने के बाद पेड़ों पर अटक गयी जिससे उसमें सवार 21 लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

धनोल्टी के उपजिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने बताया कि सुवाखोली-अलमस-नगुण-भवान राज्य मार्ग पर सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटना के समय बस देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थी।

💠उन्होंने बताया कि  बस सड़क से फिसल गयी थी लेकिन पेड़ों पर अटकने से वह रूक गयी।

💠अधिकारी ने बताया कि सभी 21 यात्री सुरक्षित हैं और केवल चार-पांच को हल्की चोटें आयीं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Advertisement