Weather Update :उत्तराखंड में 18 अगस्त तक होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश तबाही का सबब बनी हुई है। सभी जिलों से आपदा से संबंधित घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं पर भूस्खलन हो रहा है, कहीं पर नदियां और नाले अपने उफान पर हैं, कहीं पर घर ध्वस्त हो रहे हैं।

 उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  देहरादून समेत तीन जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून समेत सभी जिले शामिल हैं। बता दें कि आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और टिहरी गढ़वाल को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में इन तीन जिलों में खासकर मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव के बयान पर भड़के अजय टम्टा, कहा- 'बौखलाहट में मर्यादा भूल चुकी है कांग्रेस'

 मौसम विभाग का कहना है कि नदी नालों के समीप रहने वाले लोग तथा बस्तियों वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्कता बरतें।

💠 अल्मोड़ा का मौसम

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मतदेय स्थलों के मानकीकरण और संशोधन पर बैठक, 27 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां व सुझाव

 अल्मोड़ा में बीते मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे अल्मोड़ा मे आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Advertisement