Uttrakhand:पहली मंजिल में सोया था परिवार, चोरों ने दूसरी मंजिल को खंगाला

ख़बर शेयर करें -

आजकल चोरी के मामलों में बढ़ोतरी होती हुई दिखाई दे रही है। ऐसी ही एक घटना ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से है। यहां रुद्रपुर में चोर ने घर से डेढ़ लाख नगद और जेवरात चोरी कर लिए।

🔹चोरों ने घर की दूसरी मंजिल से ही किए जेवरात साफ

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​सेवारत शिक्षकों के लिए 40% अर्हता अंक और 2026 से पृथक TET की मांग, उत्तरांचल कर्मचारी-शिक्षक संगठन ने उठाया मुद्दा

जानकारी के अनुसार दशमेश पार्क के पास रणवीर सिंह अपने मकान में परिवार सहित रहते हैं। बुधवार की रात वह रोजाना की तरह खाना खाकर परिवार के साथ पहली मंजिल में सोए थे जबकि दूसरी मंजिल में कोई नहीं था। चोर घर से सटी दीवार के सहारे दूसरी मंजिल में पहुंचे और वहां कमरों को खंगाला।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देश के पहले 'अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल' से संवरेगा भविष्य, 1200 अग्निवीरों को मिलेगी नई नौकरी

🔹पुलिस को सौंपी तहरीर

बृहस्पतिवार की सुबह जब रणवीर दूसरी मंजिल में गए तो वहां कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। रणवीर ने पुलिस को अलमारी में रखी डेढ़ लाख की नगदी और तीन तोले सोने के जेवर उड़ाने की तहरीर दी है।