उत्तराखंड:टिहरी में 15 जुलाई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

0
ख़बर शेयर करें -

टिहरी के नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई है।

🔹बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आगामी 15 जुलाई को एक होटल में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ के सीएम व इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

🔹मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को बुलाई अहम बैठक

इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई है। इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने सभी सचिवों को बैठक की सूचना भेज दी है। बैठक में 17 बिंदुओं के अलावा तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *