Uttarakhand News:अब छुट्टी के लिए पुलिसकर्मियों क़ो करना होगा ऑनलाइन आवेदन,ऑफलाइन अवकाश नही होगा स्वीकृत

पुलिसकर्मियों की राहत के लिए छुट्टी आवेदन और स्वीकृति के लिए नही वयस्थता शुरू की गई है।पुलिसकर्मियों की अब ऑफलाइन छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी। इसके लिए इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद प्रभारी अधिकारी इसे पोर्टल से ही स्वीकृत करेंगे।इसके बाद ही छुट्टी मंजूर की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और बटालियन प्रभारियों को इस संबंध में दिशा आदेश जारी किए हैं। आईजी कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले ने आदेश जारी किए हैं। कहा, मुख्यालय में सभी अफसरों, कर्मियों की छुट्टी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। आईएफएमएस पोर्टल पर छुट्टी मंजूर की जा रही हैं। ऐसे में सभी जिला पुलिस कप्तान भी अपने-अपने जिलों में इस व्यवस्था को लागू करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

कहा, पोर्टल में ऑपरेटर स्तर से फीड करते हुए सुपरवाइजर और अधिकारी स्तर पर इसे मंजूर किया जाएगा। बताया, अर्जित अवकाश, मेडिकल अवकाश, पीएल, सीसीएल और मातृत्व सभी प्रकार के अवकाश इसी प्रकार से ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे। ऑफलाइन किसी भी प्रकार का कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था को उन्होंने तत्काल लागू कराने के निर्देश दिए हैं।