Uttarakhand News:भारतीय पत्रकार संघ के लीगल एडवाइजर बने एडवोकेट प्रकाश पांडे

भारतीय पत्रकार संघ ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रकाश पांडे को प्रदेश लीगल एडवाइजर नामित किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन व प्रदेश अध्यक्ष समीर दुर्रानी ने उम्मीद जताई कि प्रकाश पांडे अपने अनुभव के जरिए संगठन को आगे बढ़ाने में अपना शतप्रतिशत योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग निर्माण से प्रभावित भवनों को मिलेगा मुआवजा, पार्षद अमित साह मोनू की पहल पर प्रशासन का एक्शन

प्रकाश पांडे ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। प्रकाश पांडे पत्रकार होने के साथ ही अधिवक्ता भी हैं। वह 11 सालों तक उत्तराखंड सूचना विभाग में कार्यरत रहे हैं। इस दौरान अनिल रावत, राकेश चौहान, जाहिद हबीबी, रोहित कार्की, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन, नगर अध्यक्ष जलीस अहमद क़ासमी आदि ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताया।