Uttarakhand News:उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी। आयोग के विज्ञापन के मुताबिक परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउसकीपर के दो पद मिलाकर कुल 236 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चार जनवरी से आठ जनवरी तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके बाद लिखित परीक्षा 31 जनवरी को कराने की योजना है। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विज्ञापन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

🔹समीक्षा अधिकारी भर्ती के एडमिट कार्ड जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग की वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। आयोग ये परीक्षा 17 दिसंबर को 20 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर कराएगा।

Advertisement