Uttarakhand News:उत्तराखंड में रक्षाबंधन की धूम, महिलाओं ने जवानों की कलाइयों पर बाँधी राखी

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व है. इस दिन हर बहन अपने भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई बहन को आजीवन रक्षा का वचन देता है। इस त्योहार पर हर भाई चाहता है कि उसकी कलाई सूनी न रहे, लेकिन देश की रक्षा कर रहे सैनिकों की कलाई अक्सर घर से दूर ड्यूटी पर मौजूद रहने के कारण सूनी रह जाती है।

🔹सैनिको को रक्षाबंधन का त्योहार उनको जिंदगीभर याद रहेगा

ऐसे में देहरादून में सीआरपीएफ के जवानों को घर की कमी महसूस न हो और उनके हाथों की कलाई खाली न रहे, इसके लिए उत्तराखंड सीआरपीएफ हेड क्वार्टर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवानों ने महिलाओं से राखी बंधवाई।

🔹इस तरह के आयोजनों से हमारे भारत की संस्कृति झलकती 

यह भी पढ़ें 👉  National News:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बुधवार को राजधानी देहरादून के सीआरपीएफ हेड क्वार्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंची बहनों ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधते हुए कहा कि यह रक्षाबंधन का त्योहार उनको जिंदगीभर याद रहेगा. जबकि सीआरपीएफ अधिकारी और जवानों ने कहा कि कई जवानों को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर न जाने का मलाल था. ऐसे में इन बहनों के आने से बेहद सुखद एहसास हुआ है।जवानों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारे भारत की संस्कृति झलकती है।

🔹राजपूत रेजीमेंट के जवानों के साथ मनाया पर्व

अल्मोड़ा में भी महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने सेना के जवानों को राखी बांधी. संस्था की तरफ से अल्मोड़ा कैंट में स्थित गोरखा हाल में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की महिला सदस्यों ने अल्मोड़ा में तैनात राजपूत रेजीमेंट के जवानों को राखी बांधी. पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने जवानों की आरती उतार कर उन्हें मिठाई खिलाई और उनकी कलाई में राखी बांधी. इस दौरान सेना के जवानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🔹चंपावत एसपी को महिलाओं ने बांधी राखी

चंपावत के बनबसा व टनकपुर क्षेत्र की महिलाओं ने भी पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा व पुलिस कर्मियों को राखी बांधते हुए रक्षाबंधन पर्व मनाया. बुधवार को टनकपुर कोतवाली व बनबसा थाने में स्थानीय महिलाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ अविनाश वर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधते हुए रक्षा का वचन मांगा. साथ ही सभी पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की।