उत्तराखंड बड़ी कार्यवाही यहाँ सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, फैक्ट्री हुई सील

 

 

रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने जिले में आज बड़ी कार्यवाही की है। एडीएम जयभारत सिंह के नेतृत्व में टीम ने अवैध रुप से चल रही सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण करने वाली कंपनी को सील किया है, जहां से लाखों का माल भी बरामद हुआ है। बता दें फैक्ट्री पर इंजीनियरिंग वर्कशाप का बोर्ड लगाकर गुमराह करते हुए अवैध प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।

 

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुरैया पक्की खमरिया में अवैध फैक्ट्री का संचालन व गतिविधियां हो रही है। जिसपर एडीएम जयभारत सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार, प्रदूषण विभाग, जिला पंचायत, राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री मलसा गिरधरपुर रोड पर छापेमारी की। जहां पाया कि एक फैक्ट्री में ताला लगा हुआ है लेकिन भीतर कुछ हलचल है। जिसपर टीम ने फैक्ट्री को दोनों ओर से घेर लिया। फैक्ट्री के एक ओर से कुछ लोग भागते दिखे, जिन्हें टीम द्वारा रोका गया। फैक्ट्री में से करीब 11 महिलाएं व 3 पुरुष भागते दिखे। फैक्ट्री के भीतर देखा तो लाखों का सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है फैक्ट्री का संचालन दो पार्टनर करते हैं, जिन्होंने बाहर इंजीनियरिंग वर्क का फर्जी बोर्ड लगा रखा है फिलहार प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है। एडीएम जयभारत सिंह का कहना है प्रशासन की आंख में धूल झोंककर अवैध कार्य करने वालों पर शिकंजा कसना जारी रहेगा और आगे भी अवैध कार्य करने वालों पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।