UKSSSC घोटाले के आरोपियों की अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए–मुख्यमंत्री धामी

0
ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून….UKSSSC में हुए भर्ती घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जांच और दोषियों पर कार्यवाही को लेकर दिए तमाम दिशा निर्देश।

 

 

 

पुलिस की जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के दिए निर्देश।

साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए।

जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए।

 

 

 

 

जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

UKSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया।

साथ ही सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *