ब्रेकिंग अल्मोड़ा के लिए अच्छी खबर देहरादून से अल्मोड़ा के लिए आज से शुरू हुई हेली सेवा सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

ब्रेकिंग देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा की की शुरुआत जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

 

 

 

जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर सीएम धामी ने देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा की की शुरुआत डेढ़ घंटे में पूरा होगा दूंन से अल्मोड़ा का सफर, अभी सिर्फ सप्ताह में 1 दिन शुरू होगी सेवा,

 

 

 

उड़ान योजना के तहत आज से देहरादून -अल्मोड़ा के लिए शुरू हो चुकी है हेली सेवा 7700 रुपए तय किया गया है प्रति यात्री किराया,

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून – अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, ये उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

 

 

 

इन सेवाओं से लोगों को आवागमन की सुविधा आसान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मिले।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में एयर कनेक्टिविटी को और विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने पवन हंस को इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन करने एवं सीटों की संख्या बढ़ाने को कहा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *