​Almora News:सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अल्मोड़ा से 40 श्रद्धालुओं का दल देहरादून रवाना, विधायक व मेयर ने दिखाई हरी झंडी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए अल्मोड़ा से 40 श्रद्धालुओं का दल रवाना

उत्तराखण्ड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के अंतर्गत रविवार रात्रि अल्मोड़ा से 40 चयनित श्रद्धालुओं का दल देहरादून के लिए रवाना हुआ। अल्मोड़ा रोडवेज बस स्टेशन से यात्रा दल को विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट तथा मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अल्मोड़ा से रवाना हुए श्रद्धालु देहरादून पहुंचेंगे, जहां उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से आए 40-40 श्रद्धालुओं का समागम होगा। इसके उपरांत हर्रावाला (देहरादून) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से पवित्र जल से भरे जल कलश भी सोमनाथ धाम भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 

यह विशेष निःशुल्क धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा हर्रावाला (देहरादून) से गुजरात स्थित पवित्र तीर्थ सोमनाथ तक विशेष ट्रेन के माध्यम से संचालित की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा चयनित यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी) रेल यात्रा, आवास, भोजन तथा स्थानीय परिवहन की समस्त व्यवस्था निःशुल्क की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों, जिनमें महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, युवा पेशेवर, स्वयंसेवक, सीमांत क्षेत्रों के नागरिक, कलाकार, स्ट्रीट वेंडर, गिग वर्कर्स, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी तथा अन्य जनसेवा से जुड़े लोग शामिल हैं, को सहभागी बनाया गया है। इसका उद्देश्य समाज के विविध वर्गों को देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

 

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा