Almora News:लमगड़ा पुलिस का एक्शन: बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार का काटा ₹5000 का चालान
बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदार का लमगड़ा पुलिस ने किया 05 हजार रुपये का नकद चालान
श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों एवं किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिस क्रम में दिनांक 09.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हेड कानि0 रमेश चन्द्र, हेड कानि0 देवराज सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कपकोट में सत्यापन अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान 01 ठेकेदार द्वारा बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर धारा 52(3)/83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत ₹ 5,000/- का नकद चालान किया गया।
अपील-इस दौरान आमजन से अपील है कि अपने यहां कार्यरत बाहरी मजदूरों एवं किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। बिना सत्यापन रखने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।