​Almora News:साइबर ठगी से लेकर हेल्पलाइन नंबरों तक… चौमू गांव में अल्मोड़ा पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

0
ख़बर शेयर करें -

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने दूरस्थ गांव चौमू में चलाया जागरूक अभियान

राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस व्यवस्था में शामिल गांव के ग्रामीणों को पुलिस के कार्यों एवं विभिन्न अपराधों से बचाव की दी जानकारी

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 श्री आनंद बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम द्वारा राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस व्यवस्था में शामिल हुए दूरस्थ गांव चौमू में पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
चौकी से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित चौमू गांव में करीब 150 परिवार निवासरत हैं। पुलिस टीम द्वारा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को नियमित पुलिस के कार्यों एवं पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला अपराधों की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा सहित अन्य अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के संबंध में पुलिस से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल-112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070, मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के संबंध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
बैठक में ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *