कुमाऊँ हुई सड़क घटना बारात का वाहन गिरा खाई में एक की मौत दो घायल

 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग में बारात से लौट जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूके 04 टीए 1505 रात को गंगोलीहाट से बारात से लौट रही थी।इसी दौरान त्रिपुरा देवी के पास दुर्घटना ग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जीप में तीन लोग सवार थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। गंगोलीहाट पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकाल कर बेरीनाग अस्पताल पहुंचाया। जिसमें चिराग बाफिला निवासी बिलात गांव को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों का उपचार चल रहा है।