एवरेस्ट विजेता पद्मभूषण बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ट्रांस हिमालय महिला पर्वतारोही दल 4977 किमी लंबी यात्रा करेगा

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर : एवरेस्ट विजेता पद्मभूषण बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ट्रांस हिमालय महिला पर्वतारोही बदियकोट पहुँची विश्राम यहां एक हट में करने के बाद सोमवार को शंभू बुग्याल की ओर रवाना हो गए हैं। दल 12 लोग शामिल हैं। यह कारगिल तक अपनी यात्रा पूरी करेंगे। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया और आगे की यात्रा के लिए शुभकामना दी।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

पर्वतारोहियों का एक दल बदियाकोट पहुंचा। दल का नेतृत्व बछेद्री पाल कर रही हैं। 90 दिन की यात्रा पर निकला दल नेपाल से उत्तराखंड पहुंचा। बनबसा से दल कपकोट के बदियाकोट पहुंचा।

 

रात्रि विश्राम उन्होंने गांव के ही एक हट में किया। सोमवार को दल मातोली होते हुए शंभू बुग्याल को रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग 4977 किमी लंबे ट्रांस हिमालय अभियान 2022 के दौरान आठ मार्च 2022 से शुरू इस बेहद कठिन औऱ थकाने वाले अभियान के बाद 12 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रही बछेंद्री ने लगभग तीन माह बाद उत्तराखंड में नौ जून को प्रवेश किया। टीम सदस्य सविता धपवाल के हवाले से पता चला कि टीम ने अपरिहार्य परिस्थिति के चलते अपने तय रूट धारचूला के बजाय बनबसा के रास्ते नौ जून को नेपाल से उत्तराखंड में प्रवेश किया।

 

टीम अब पिथौरागढ़ से बागेश्वर की ओर अपने अभियान की ओर आगे बढ़ रही है। नेटवर्क की दिक्कत के चलते टीम लीडर बछेंद्री पाल से कई दिनों से बात नहीं हुई। बड़ी दिलेर और हिम्मती इस टीम ने पंगसू पास, बर्मा बार्डर से अपना यह अभियान शुरू किया था।

 

 

 

तीन महीने पहले और आगामी दो माह बाद टीम कारगिल के द्रास इलाके में अपना अभियान पूरा करेगी। इस हिम्मती टीम में 50 से 68 साल तक की पर्वतारोही महिलाएं शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *