Uttarakhand News:यहां कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

ख़बर शेयर करें -

मंगलौर मेंमेन बाजार स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दुकान में आग लगने से अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।

🔹आग लगने से जला दुकान का सारा सामान

हरिद्वार मंगलौर के मोहल्ला मानक चौक निवासी नंदकिशोर की में बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान है। बीती रात 9:00 बजे वह अपनी दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। आधी रात्रि में अचानक से उसकी दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सभी फर्नीचर और कन्फेक्शनरी का सभी सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नेपाल को फिर हिंदू राष्ट्र बनाने और राजशाही की वापसी के लिए शुरू हुआ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

🔹शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

चौकीदार द्वारा नंदकिशोर को दुकान में आग लगने की सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया मामला बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगा माना जा रहा है।

🔹आए दिन हो रही आग लगने की घटनाएं

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होंगे AI कोर्स: आईआईटी मद्रास के सहयोग से छात्रों को मिलेगी टेक ट्रेनिंग

मंगलौर समेत पूरे प्रदेश में आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही है। ज्यादातर आग शार्ट सर्किट की वजह से ही लग रही है। हाल ही में शार्ट सर्किट के कारण मसूरी का सबसे पुराना रिंक होटल जलकर खाक हो गया। यह होटल मसूरी में कई वर्षों पहले बना था। यहां पर बाइस्कोप के एपिसोड की शूटिंग के अलावा कई प्रसिद्ध कुश्तियां भी हुई थीं।