केदारनाथ में दूसरी बार हुए एवलांच से पर्यावरण विद चिंतित हिमालय क्षेत्रों में बढ़ रही मानवीय गतिविधियों से ग्लोबल वार्मिंग का बना खतरा

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

केदारनाथ में दूसरी बार हुए एवलांच से पर्यावरण विद चिंतित हिमालय क्षेत्रों में बढ़ रही मानवीय गतिविधियों से ग्लोबल वार्मिंग का बना खतरा

 

 

 

शनिवार सुबह केदारनाथ मंदिर के ठीक ऊपर एक बार फिर से हुआ एवलांच तेजी से नीचे की ओर आता दिखाई दिया बर्फ का गुब्बारा  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के ठीक ऊपर एक बार फिर से एवलांच हुआ है। एवलांच होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बहुत ही तेजी के साथ बर्फ का गुब्बारा आगे बढ़ रहा है।

 

 

 

 

 

 

ये वीडियो हेलीकॉप्टर से लिया गया है और शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन का इस बारे में यह कहना है कि केदारनाथ मंदिर के पीछे आंशिक हिमस्खलन से हुआ है, जिसमें किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। मगर पर्यावरण विद इसे भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह के करीब साढ़े पांच से छः बजे के बीच हिमस्खलन हुआ, जिसका वीडियो किसी ने हेलीकाॅप्टर से बना दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इससे पहले 22 सितम्बर की सांय साढ़े चार से पांच बजे के बीच केदारनाथ धाम के ठीक ऊपर एवलांच का वीडियो वायरल हुआ था,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एक बार फिर से हिमस्खलन का वीडियो देखने के बाद हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बर्फ का गुब्बारा तेजी के साथ नीचे की ओर आ रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पर्यावरण विद इसे भविष्य के लिए अशुभ संकेत मान रहे हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *