यहाँ दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पत्थर 4 लोग हो गये घायल

हरिद्वार में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। जिसमें 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में वेल्डिंग और कारपेंटर की दुकान चलाने वाले दो दुकानदारों में सामान रखने को लेकर झगड़ा हो गया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। हमले में 4 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। लाठी-डंडे और पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ युवक एक दूसरे पर हमला करते और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।