लोकप्रिय पर्व हरयाली का प्रतिक हरेला जिला मुख्यालय सहित जनपद में मनाया गया धूमधाम से
बागेश्वर उत्तराखंड का लोकप्रिय पर्व हरयाली का प्रतिक हरेला जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य तहसीलों कस्बों में बड़ी धूम धाम के साथ हरेला पर्व मनाया गया साथ ही इस दिन प्रचलित वृक्षारोपण भी लोगों के द्वारा जमकर किया गया वृक्षों के संवर्धन सरंक्षण का संकल्प लिया गया।
हरेला पर्व पर क्या है मान्यता लोगों ने अपने घरों मंदिरों के अंदर बोये हरेले की सर्वप्रथम पूजाअर्चना के बाद उसे विधिवत काटा और प्रसाद के रूप में सिर पर रखा। अपने ईस्टअराध्य देव को भी इसे चढ़ाया। उसके बाद अपने घर-परिवार की सुख संमृद्धि की कामना की गई हरेला पर्व पर घरों में विभिन्न पकवान बनाए एक दूसरे को परोसे गए साथ ही हरेला पर्व दौरान घर के बड़े बुजुर्गों ने जी रया, जागि रया य दिन भेटने रया का आशीर्वाद अपने परिवार के सभी सदस्यों दिया।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया