पुलिस ने आखिर शातिर ईनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार, कर ही लिया

0
ख़बर शेयर करें -

खबर गोंडा से है जहाँ नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम से बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश अब्दुल सलीम के पैर में गोली लगी है वही नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को भी गोली लगी हैं।

बदमाश द्वारा चलाई गई गोली संतोष सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जहां थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे हैं

वहीं 25 हजार के इनामी बदमाश गौ तस्कर अब्दुल सलीम के पैर में गोली लगी है और उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। दअरसल अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र का रहने वाला अब्दुल सलीम काफी दिनों से पुलिस की गिरफ्त से दूर था और उसके ऊपर गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज थे।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

गोकशी के मामले में पुलिस को काफी दिन से इसकी तलाश थी और आज नवाबगंज थाना क्षेत्र में इसके पाए जाने की सूचना मिली। पुलिस और एसओजी टीम ने दबिश दी तो गौ तस्कर सलीम भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

28 साल बाद गैंग रेप पीड़िता को बेटे ने दिलाया “न्याय”…कहानी फ़िल्मी नहीं बल्कि सत्य है
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग की और बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसको अस्पताल ले जाया गया। गौ तस्कर सलीम खान के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 6 गोवंश और गंडासा बरामद हुआ है। पुलिस सलीम पर केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *