Breking पूर्व विधायकों के संगठन को अब प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और हरीश रावत का समर्थन

 

 

सत्ता से दूर होने के बाद पूर्व विधायकों को जनता के कार्य कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी को देखते हुए उत्तराखंड में तमाम राजनीतिक पार्टी के पूर्व विधायक लामबंद होते नजर आ रहे हैं

 

 

 

 

पूर्व विधायकों द्वारा एक संगठन बनाया जा रहा है जिसमें तमाम राजनीतिक पार्टी के पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे इस संगठन का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वागत किया है

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा का कहना है कि पूर्व विधायकों को होने वाली समस्याओं को लेकर एक बैठक की गई थी उनके द्वारा प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने की इच्छा जाहिर की गई थी उसके लिए ही यह संगठन बनाया जा रहा है

 

 

 

 

 

इसमें सभी पार्टी के पूर्व विधायक मौजूद हो गए यह संगठन राजनीतिक नहीं है इसका लाभ सरकार और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रदेश को जरूर मिलेगा क्योंकि उनके पास काफी लंबा अनुभव है उनके सुझाव से कोई भी विकास की योजनाएं बनती है तो इसका फायदा जरूर मिलेगा

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत द्वारा भी इस संगठन का समर्थन किया गया है हरीश रावत का कहना है कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि कोई इस तरह का संगठन बन रहा है क्योंकि विधायक विकास का आधार होते हैं सभी दल के अगर पूर्व विधायक एक सोच बनाते हैं तो इसका फायदा जनता को जरूर मिलेगा