*जनपद नैनीताल – SDRF ने खाई में गिरे व्यक्ति की बचाई जान* मध्य रात्रि, जिला नियंत्रण कक्ष जनपद नैनीताल  द्वारा  SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन खाई मे गिर गया है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के हमराह  मय रेस्क्यू उपकरणो के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर नीचे खाई मे गिरा है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से खाई मे उतरकर व्यक्ति तक पहुँच बनायी। व्यक्ति नैनीताल से पंगोट मार्ग पर जा रहा था। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद रोप व स्ट्रेचर बोर्ड की सहायता से घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला व एम्बुलेंस की माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

*घायल व्यक्ति का नाम* :- श्री राजेंद्र उम्र – 32
निवासी :- नैनीताल*SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण* :-उप निरीक्षक मनोज रावत ASI लाल सिंह आरक्षी महेंद्र भण्डारी आरक्षी प्रकाश मेहता आरक्षी चन्दन रौतेला
चालक आनंद कुमार