अल्मोड़ा में मिला पौराणिक नौला अब जल्दी आएगा अस्तित्व में

 

 

अल्मोड़ा। नगर पालिका अल्मोड़ा को खुदाई के दौरान अल्मोड़ा में ऐतिहासिक धरोहर मिली है। यहां नगर के पास पांडे खोला में करीब #25_30साल से मलबे में दबा नौला अस्तित्व में आया है। अच्छी खबर ये है कि नौला में जल प्रवाह बना हुआ है।

 

 

 

 

लक्मेश्वर वार्ड जे सभासद मोनू साह ने बताया की मोहल्ले के बुजर्गो द्वारा इसकी जानकारी उनको दी और उन्होंने जिलाधिकारी व नगरपालिका अध्यक्ष से इसकी चर्चा की जिसके लिए उनके द्वारा नौले का जीर्णदार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि नौले से मोहल्ले के निवासियो को जलापूर्ति होगी

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

खुटकुनी भैरव मंदिर के पास खुदाई में ऐतिहासिक नौला मिला है। सैकड़ों साल पुराना यह नौला 30 सालों से मिट्टी में दबा पड़ा था। नौले की संभावना को देखते हुए लंबे समय से इसे अस्तित्व में लाने की कवायद चल रही थी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की पहल पर मलबे में दबे नौले को खुदाई के बाद अस्तित्व में लाया जा सका है।

 

 

 

 

 

नगर पालिका ने इस नौले को मलबे से निकालकर इसे नया जीवन दिया है। पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ चंद्र सिंह चौहान ने कहा यह ऐतिहासिक नौला लगभग 30 साल पूर्व मलबे में दब गया था। नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा नौले में अब भी पानी का प्रवाह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

फिलहाल नौले की सफाई का काम चल रहा है और जल्द नौले को पुराने स्वरूप में लौटाया जायेगा। इससे गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत केा होगी साथ ही क्षेत्र के लोगों को नौले से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब नगरपालिका इस जीवनदायिनी व ऐतिहासिक नौले का रखरखाव करेगी।