अभी अभी यहाँ से बुरी खबर सर्पदंश से महिला की हुई मृत्यु
दिनेशपुर के दुर्गापुर गांव में आज सर्पदंश से एक महिला की मृत्यु हो गई । महिला गर्भवती थी। मृतिका के निर्माणाधीन पक्का मकान बन रहा था। जिसके चलते तीन सेट में एक घर बना कर महिला के परिवार रह रहे थे।
आज दोपहर को महिला के सोते हुए अवस्था में सांप ने डस लिया। परिजनों व गांव वाले ने गांव के ही एक तांत्रिक को दिखाया। हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा बाजपुर चिकित्सालय मै महिला को ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का 5 वर्ष शादी हुई थी। मृतक महिला का अपने पीछे 4 वर्षीय लड़के को रोते बिलखते हुए छोड़ गई। इस दौरान सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलाया गया सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया