बागेश्वर कबऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक झांकियों की भव्य प्रस्तुति के साथ हुआ आगाज

सांस्कृतिक झांकियों की भव्य प्रस्तुति के साथ शनिवार को पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का आगाज हो गया है। सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, विधायक कपकोट सुरेश गढिया व जिलाधिकारीव अनुराधा पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उत्तरायणी मेले का शुभारम्भ किया।
शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि मेले हमारी धरोहर है, इन्हे संजोए रखना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर का आजादी में बहुत बडा योगदान रहा है कुली बेगार प्रथा का समापन इसी बागनाथ की भूमि से सरयू गोमती के संगम पर हुआ था। इसलिए भी बागेश्वर का महत्व और भी बढ़ जाता है। विधायक कपकोट सुरेश गढिया जन समूहों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह मेला अपने आप में एक बहुत बडा धार्मिक और ऐतिहासिक व पौराणिक मेला है इसे भव्य रूप देने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जनपद को आगे ले जाने
सांसद अजय टम्टा ने सभी को उत्तरायणी मेले की बधाई दी, कहा कि यही से कुली बेगार का बिगुल फूका था। उन्होंने कहा टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन सर्वे भारत सरकार कार्य कर रही है, वहीं बागेश्वर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे है।
अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए घुघुतिया त्यार उत्तरायणी मेले की सभी को बधाई दी। सभी से मेले में आने की अपील करते हुए पुण्य के भागीदार बनने को कहा। इस दौरान उन्होंने नुमाईशखेत मैदान का सौन्दर्यकरण कराने, स्वराज भवन का जीर्णोद्धा कराने, सूरजकुण्ड मंडलसेरा स्वीकृत पुल का निर्माण कराने के साथ ही उत्तरायणी मेले को राजकीय मेले घोषित करते हुए इसके आयोजन हेतु धनराशि का प्रावधान कराए जाने की मांग रखी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को मकर संक्राति की बधाई देते हुए सभी अतिथियों को स्वागत किया। उन्होंने बाबा बागनाथ से सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर प्रात: 11:00 बजे तहसील परिसर से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक झांकी का प्रदर्शन किया गया जिसका शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढिया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल आदि ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। सांस्कृतिक झॉकी तहसील परिसर से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नुमाईश मैदान में समाप्त हुई। सायंकाल के समय सरयू के दोनों तटो पर 5100 दीये जलाने के साथ ही भव्य गंगा आरती, दीपदान व लेजर शो का आयोजन हुआ।
मेले के शुभारंभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, कपकोट गोविन्द सिंह दानू, जिलाध्यक्ष भाजा इन्द्र सिंह फस्र्वाण, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, शेर सिंह गढिया, विक्रम शाही, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, प्रदेश महामंत्री भाजपा राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल,मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी हरगिरि, राजकुमार पांडे समेत नगर पालिका सभाासद, जनप्रतिनधि, वरिष्ठ नागरिक समेत भारी संख्या में जनसमुदाय मौजूद था। संचालन जयंत भाकुनी द्वारा किया गया।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया